एयरलिफ्ट…..कोरोना वायरस की चपेट में आए जापान के तट पर खड़े क्रूज शिप से 119 भारतीय और 5 विदेशी दिल्ली लाए गए…

नई दिल्ली:-कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद पिछले कई दिनों से जापान के तट पर खड़े क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेज में फंसे 119 भारतीयों को एयरलिफ्ट कर लिया गया है। एयर इंडिया की एक स्पेशल फ्लाइट से इन भारतीयों और 5 विदेशी नागरिकों को गुरुवार सुबह दिल्ली लाया गया। ये 5 विदेशी श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के हैं। भारत ने इन लोगों को एयरलिफ्ट करने में मदद के लिए जापान को शुक्रिया कहा है। खास बात यह है कि इंडियन एयर फोर्स का एक विमान चीन के वुहान शहर से भी 112 भारतीयों को विदेशियों को लेकर आ रहा है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘तोक्यो से एयर इंडिया की फ्लाइट 119 भारतीयों और श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका व पेरू के 5 नागरिकों को लेकर अभी-अभी दिल्ली उतरी है। ये सभी COVID19 (कोरोना वायरस) की वजह से डायमंड प्रिंसेज पर अलग-थलग रखे गए थे। जापानी अधिकारियों के सहयोग काबिले तारीफ है। एयर इंडिया को एक बार फिर धन्यवाद।’

बता दें कि क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेज पर कुल 3,711 लोग सवार थे जिनमें 138 भारतीय थे। भारतीयों में 132 तो चालक दल के सदस्य थे और बाकी 6 यात्री। बाकी भारतीयों का जापान में ही इलाज चल रहा है। सवार लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की आंशका की वजह से शिप को जापान के तट पर 5 फरवरी को अलग-थलग कर दिया गया था। बाद में आशंका सही साबित हुई और जहाज पर सवार कुछ भारतीयों समेत कई लोग कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। बता दें कि दुनिया भर में 37 देशों के 80000 लोगों को इस घातक वायरस ने अपनी चपेट में लिया है जबकि 2600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles