सत्यदर्शन अपील…समंदर से आया भारतीयों का संदेश..बचा लो हमे…जापानी क्रूज डायमंड प्रिंसेज पर फंसे भारतीयों ने भेजा वीडियो संदेश…सत्यदर्शनलाइव ने विदेश मंत्रालय से की बातचीत….

नई दिल्‍ली/टोकियो,। जापान के डायमंड प्रिंसेज क्रूज पर कोरोना वायरस के खतरे के बीच फंसे भारतीयों ने एक विडियो संदेश भेजकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निकालने की गुहार लगाई है। क्रूज के क्रू मेंबर टीम में शेफ की जिम्मेदारी संभाल रहे बिनय कुमार सरकार (Binay Kumar Sarkar) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए जारी अपने विडियो संदेश में कहा है कि वे बुरी स्थिति में फंसने की वजह से डरे हुए हैं। प्रधानमंत्री से गुजारिश है कि जल्द से जल्द उन्‍हें यहां से निकालने का इंतजाम किया जाए। एक टीवी चैनल के मुताबिक क्रूज के चालक दल में 160 भारतीय हैं और 8 यात्री है।

भारतीयों के लिए खतरा बढ़ा
3,711 लोगों को ले जा रहा यह जहाज पिछले हफ्ते जापान के तट पर पहुंचा था। हांग कांग में इस जहाज से उतरने वाले यात्री में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद जापान ने जहाज से लोगों के उतरने पर रोक लगा दी थी। तभी से क्रूज डायमंड प्रिंसेज को अलग रखा गया है। क्रूज पर सवार लोग बुरी तरह उसी पर फंस गए हैं। वायरस जिस तेजी के साथ इस पर सवार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है उससे संक्रमण से अब तक बचे भारतीयों के लिए खतरा बढ़ गया है। जहाज पर फंसे भारतीयों में क्रू मेंबर और यात्री शामिल हैं।

(यदि आपको इस कहानी से प्रेरणा मिली है या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ बांटना चाहते हों तो हमें satyadarshanlive@gmail.com लिखें,
या Facebook पर satyadarshanlive.com पर संपर्क करें | आप हमें किसी भी प्रेरणात्मक ख़बर और  वीडियो 7587482923 व्हाट्सएप में भेज सकते हैं)


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles