छोटी शुरुआत, बड़े बदलाव : “बैग निर्माण से परिवार निर्माण” के मूलमंत्र से हजारों महिलाओं की जिंदगी बदलने वाली महिला उद्यमी रचना शर्मा

कमलेश यादव: जब आप किसी की वाकई मदद करना चाहते हैं तो आप उनके हाथों को हुनरमंद बनाकर उन्हें खुशहाली की राह दिखा सकते हैं। कुछ ऐसा ही कर रही हैं महिला उद्यमी रचना शर्मा जी जो न सिर्फ महिलाओं को बैग बनाने का प्रशिक्षण दे रही हैं बल्कि इन बैग को अंतरराष्ट्रीय बाजार भी मुहैया करा रही हैं। उनका कहना है कि अपने काम में ईमानदारी उम्मीद से ज्यादा परिणाम देती है। हमारे साथ जुड़ी सभी महिलाएं आज आर्थिक तरक्की की राह पर हैं। सेवा, समर्पण और अनुशासन का सामंजस्य इस महिला उद्यमी के काम में झलकता है। आज अपनी दूरदर्शिता और कड़ी मेहनत से उन्होंने हजारों महिलाओं की जिंदगी बदल दी है।

गौरतलब है कि श्रीमती रचना शर्मा जी ने इस सफ़र की शुरुआत बहुत ही साधारण स्तर से की थी, लेकिन उनकी कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच ने इसे एक बड़े मुवमेंट में बदल दिया। उनके विजन ने उन महिलाओं को एक मंच दिया जो कभी अपने सपनों को पूरा करने में असमर्थ थीं। आज ये महिलाएँ न केवल अपने परिवार का सहारा बन रही हैं, बल्कि दूसरी महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं।

“हर महिला में एक अनोखी क्षमता होती है। जरूरत है उसे पहचानने और सही दिशा में उसे विकसित करने की। मैं चाहती हूं कि हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो ताकि वह अपने सपने पूरे कर सके। जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तो हमारे समाज और देश का विकास सुनिश्चित होगा।”….श्रीमती रचना शर्मा ( रुचि महिला मंडल डायरेक्टर )

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की रहने वाली रचना शर्मा ने ‘रुचि महिला मंडल’ के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई है। उनका यह सफर आसान नहीं था। शुरुआत में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन वे कहती हैं कि अपनी टीम की सामूहिक ताकत से हम इस कारोबार में भी अपनी दक्षता साबित कर रहे हैं। हम हमेशा बदलते बाजार पर नजर रखते हैं। हम हर दिन को एक नई चुनौती के रूप में लेते हैं। और खास बात यह है कि हम सब मिलकर बहुत मेहनत करते हैं।

रचना शर्मा का प्रयास इस बात का उदाहरण है कि कैसे एक छोटी सी शुरुआत बड़े बदलाव ला सकती है। उनकी कहानी हमें सिखाती है कि अगर इरादे मजबूत हों और उद्देश्य स्पष्ट हो, तो कुछ भी असंभव नहीं है। उनकी प्रेरक यात्रा हमें बताती है कि बदलाव लाने के लिए पहल करना ज़रूरी है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles