support Local street vendors : 57 वर्षीय रंजन यादव ने “गैस चूल्हा रिपेयर” की घर पहुंच सेवा शुरू की…आज इस काम के जरिए उन्होंने 3000 से ज्यादा ग्राहकों का एक बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया है

कमलेश यादव: किसकी जिंदगी में क्या चल रहा है, यह कोई नहीं जानता। आज हम आपके लिए एक ऐसे स्ट्रीट वेंडर की कहानी लेकर आए हैं, जिसने न सिर्फ चुनौतियों का सामना किया, बल्कि कड़ी मेहनत से अपने कारोबार को एक अच्छे मुकाम पर पहुंचाया। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के रामनगर में रहने वाले 57 वर्षीय रंजन यादव घर-घर जाकर गैस चूल्हे की मरम्मत करते हैं। आज इस काम के जरिए उन्होंने 3000 से ज्यादा ग्राहकों का एक बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया है।

कोरोना काल में जब दुनिया रुक सी गई थी, रंजन यादव ने अपने परिवार के लिए कुछ नया करने का सोचा। उन्होंने “गैस चूल्हा रिपेयर” की घर पहुंच सेवा शुरू की। इस सेवा का उद्देश्य लोगों के घरों में जाकर उनके गैस चूल्हों की मरम्मत करना था, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के अपने भोजन की व्यवस्था कर सकें। रंजन यादव के पास साधन सीमित थे और उनके पास साइकिल ही थी, जिससे वह ग्राहकों के घर जाया करते थे।

शुरुआत में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। उनकी कार्य के बारे में लोगों को पता नही था और ग्राहकों का भरोसा जीतना आसान नहीं था। लेकिन रंजन यादव ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी सेवा में गुणवत्ता और समय की पाबंदी को प्राथमिकता दी। धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और लोग उनकी काम से संतुष्ट होने लगे। ग्राहक उनकी तारीफ करने लगे और अपने परिचितों को उनकी सेवा की सलाह देने लगे।

समय के साथ, रंजन यादव की सेवा की मांग बढ़ने लगी और उनके ग्राहकों की संख्या बढ़कर 3000 हो गई। उनकी मेहनत और लगन की बदौलत उन्होंने अपनी साइकिल को टीवीएस बाइक में बदल दिया, जिससे वह और तेजी से और कुशलता से ग्राहकों की सेवा कर सकें। अब वह राजनांदगांव शहर में एक जाना-माना नाम बन गए हैं।

रंजन यादव ने सत्यदर्शन लाइव को बताया कि उन्होंने अपना जीवन गरीबी और अभाव में बिताया है। एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने जीने की सारी उम्मीदें खो दी थीं।वह आगे कहते है कि आज के दौर में हर कदम पर पैसे की जरूरत पड़ती है। आज ग्राहकों का प्यार ही मुझे जीने की ताकत देता है। मुश्किल हालातों में भगवान ने हमेशा मेरा साथ दिया है। मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा और लोगों की मदद सेवा करता रहूंगा।

मन में हिम्मत और लगन हो तो कोई भी लक्ष्य पाना मुश्किल नहीं है। लक्ष्य प्राप्ति उन लोगों के लिए बाधा बनती है जिनमें मेहनत करने की इच्छाशक्ति की कमी होती है। जो लोग हमेशा अपने लक्ष्य पर नजर रखते हैं, उनके लिए संसाधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती। अगर आप भी रंजन यादव जी से स्टोव रिपेयर से सम्बंधित कार्य करवाना चाहते हैं तो आप उनसे 8251880125 पर संपर्क कर सकते हैं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles