“बैरी मन तोर सुरता” डॉ. गीता शर्मा द्वारा लिखित उम्दा गीत जल्द ही रिलीज़ होगा…

592

रायपुर:- घर-बाहर की जिम्मेदारियों को निभाते हुए लेखन कार्य जारी रखना किसी चुनौती से कम नही है।सुंदर नगर रायपुर निवासी डॉ. गीता शर्मा ने इन सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है।

डॉ. गीता शर्मा छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार अनेक काम कर रही हैं।”बैरी मन तोर सुरता” डॉ. गीता शर्मा द्वारा लिखित उम्दा गीत है। कुछ समय पश्चात रिलीज होने वाला है।रिलीज होने से पहले ही श्रोताओं में बहुत ज्यादा जिज्ञासा है।

रचनाएं
प्रखर चेतना की संवाहिका डॉ. गीता शर्मा में अनुभवों का भंडार है।अभी तक कई पुस्तकें प्रकाशित हो गई हैं।जिसमे मुख्य रूप से अनुवादित ग्रन्थ–इशादि नौ उपनिषद(छत्तीसगढ़ी राजभाषा)राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़ से प्रकाशित,शिव महापुराण(छत्तीसगढ़ी भाषा) छत्तीसगढ़ी राज भाषा से प्रकाशित,बड़का दाई वैभव प्रकाशन से प्रकाशित,महाभारत के पात्र छत्तीसगढ़ राजभाषा के अनुदान से प्रकाशित।

लेखन में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक स्पष्ट दिखाई देती है इसी वजह से डॉ. गीता शर्मा को कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचो में सम्मान से नवाजा गया है।

 

Live Cricket Live Share Market